..................... Sajid's message to Sajid | साजिद का साजिद को पैगाम - Hindi Filmibeat

साजिद का साजिद को पैगाम

By Staff

फिल्म 'हे बेबी" से फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने वाले साजिद खान ने अपनी पहली फिल्म से ही खुद को न सिर्फ सफल फिल्मकारों में शामिल कर लिया बल्कि यह भी साबित कर दिया कि वे साल की सबसे बडी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओम शांती ओम" की निर्देशिका फराह खान के भाई है. फिल्म इंडस्ट्री को दो करोड रुपए कमाकर देने वाले साजिद खान एक बार फिर अपने ड्रिम डाइरेक्टर और जिगरी दोस्त साजिद के साथ बहुत जल्द एक फिल्म निर्माण करने वाले हैं.

'मिस्टर 'ब्लॉकंबस्टर" कहलाने वाले साजिद नाडियाडवाला के लिए यह काफी गर्व की बात होगी कि सफलता के बावजूद साजिद खान आज भी उनके बेहतरीन दोस्त हैं और उनका सम्मान करना नहीं भूलते. साजिद की इस दूसरी फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है. दोनों का सिर्फ यही कहना है कि पिछली फिल्म की तरह यह फिल्म भी कॉमेडी होगी. अभी इसका नाम, इसके कलाकार कुछ भी निश्चित नहीं है.

जिस तरह साजिद खान साजिद नाडियाडवाला को ड्रिम निर्माता कहते हैं उसी तरह वह उनके बैनर 'नाडियाडवाला ग्रैंड एंटरटेनमेंट" को ड्रिम बैनर मानते हैं. साजिद खान का कहना है 'इस बैनर तले काम करना मैं अपना सौभाग्य मानता हूं.' फिलहाल साजिद की साजिद से दोस्ती देखते हुए यही कहा जा सकता है कि अगर ऐसा ही हाल रहा तो 'नाडियाडवाला ग्रैंड एंटरटेनमेंट" को न सिर्फ शाब्दिक अथों में ग्रैंड (बडा) होगा बल्कि साजिद के ग्रैंड चिलड्रन (पोते) के लिए भी खास होगा. हां तब संभव है साजिद नाडियादवाला के पोतों के लिए साजिद खान के पोते फिल्म बनाएं है ना.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X