सोहा के लिए फिल्म बनायेगे सैफ

सैफ अली अपनी बहन सोहा के लिए आदर्श भाई भी हैं। वे सोहा के लिए फिल्म निर्माण करने की योजना भी बना रहे हैं। सोहा हालांकि प्रतिभाशाली अभिनेत्री है लेकिन बालीवुड में उसका कैरियर अच्छा नहीं चल रहा है। यही वजह है कि वह सफलता पाने के लिए बेचैन है।
सैफ जो कि अब फिल्म निर्माता भी बन गये हैं, वे सोहा के कैरियर को संवारने के लिए फिल्म बनाना चाहते हैं। हाल ही में सोहा ने उत्तेजक फोटो सेशन कराया था जिसमें उसने काफी अंगप्रदर्शन किया, लेकिन इससे सैफ काफी नाराज हो गये और उन्हें लगा कि इस तरह का अंगप्रदर्शन सोहा की छवि से मेल नहीं खाता है। उन्होंने एक आदर्श बडे़ भाई की तरह सोहा को समझाया। सोहा ने भी भविष्य में इस तरह का अंगप्रदर्शन नहीं करने का आश्वासन सैफ को दिया।
सैफ के अनुसार सोहा का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग तरह का है। इसलिए उसके लिए आम फिल्मों से हटकर फिल्म बनाने की जरुरत है। वाकई भाई हो तो सैफ जैसा।


Click it and Unblock the Notifications