प्यार नहीं साथ में काम भी
करीना कपूर और सैफ का जब से रोमांस शुरु हुआ है तब से दोनो बिल्कुल नये प्रेमियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं जैसे कि दोनो का यह पहला पहला प्यार हो.
दोनों एक साथ काफी समय बिता रहे हैं लेकिन इसकी भी एक सीमा है. इसलिए दोनो ने निर्णय किया है कि वे एक दूसरे के साथ काम काम करें तो इससे जहां वे साथ रह सकेंगे, वहीं काम करके कमाई भी हो सकेगी.
ज्ञात हो कि दोनो इस समय कई विज्ञापनों में एक साथ काम कर रहे हैं. विज्ञापनों की शूटिंग के लिए वे देश विदेश की खूब यात्रायें कर रहे हैं और खूब मौज मजा भी ले रहे हैं.
वे दोनो जान अब्राह्म और बिपासा की तरह विज्ञापनों में जोडी बनाकर कमाई करने में लगे हैं. करीना के पास आजकल विज्ञापन करने के लिए काफी समय है क्योंकि फिलहाल तो उसकी किसी फिल्म की शूटिंग नहीं चल रही है.
अब हर विज्ञापन में सैफ और करीना ही नजर आये तो हैरान होने की कोई बात नही है.


Click it and Unblock the Notifications