..................... Saif weds Kareena | करीना का हुआ सैफ से निकाह - Hindi Filmibeat

करीना का हुआ सैफ से निकाह

By Staff

बॉलीवुड पंडितों के अनुसार सैफ अली खान और करीना कपूर ने कल दोपहर को 12:30 बजे निकाह कर लिया है. ये निकाह सैफ के घर में संपन्न हुआ. एक मौलवी की मौजूदगी में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनायीं और निकाह कर किया. हालांकि शुरुआती प्रतिक्रिया में सैफ अली खान ने निकाह की बात से साफ इनकार किया है. मीडिया से उन्होंने इसे महज एक अफवाह बताया है.

गौरतलब है कि सैफ ने अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से भी छुपकर निकाह किया था और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है. सैफ अली खान की पहली पत्नी अभिनेत्री अमृता सिंह थीं और दोनों अब अलग हो चुके हैं. सैफ और अमृता के दो बच्चे हैं. करीना से पहले भी सैफ अली खान अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड रोज़ा को लेकर काफी चर्चा में रहे थे. ख़बर है कि करीना के माता पिता इस शादी के खिलाफ थे और इसीलिए करीना बगावत पर उतर आयीं.

करीना की इस बगावत पर उन्हें तोहफे में एक बीऍमडबल्यू कार मिली है जो सैफ ने उन्हें दी है. गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से दोनों सितारों का प्यार मीडिया की सुर्खियों में लगातार बना रहा है. दोनों सितारे कई जगह बाहों में बाहें डाले साथ देखे गए थे. हाल ही में सैफ अली खान ने अपने हाथ पर भी 'करीना" गुदवाया है. इधर करीना कपूर भी कुछ ही महीनों पहले अपने पुरुष मित्र शाहिद कपूर से अलग हुई हैं. करीना-शाहिद की जोड़ी ने हाल ही में सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट" दी थी.

सैफ की शादी के बारे में मां शर्मिला टैगोर से पूछने पर उन्होंने कहा , ' मुझे कुछ भी पता नहीं. अमृता से शादी करते वक्त भी सैफ ने हमें इन्फॉर्म नहीं किया था. और इस बार भी यही लगता है कि वह कुछ नहीं बताएंगे.' सैफ के घर पर ऑफिसर अशोक मिश्रा ने बताया कि करीना सैफ के घर पर पिछले दिनों से कुछ ज्यादा ही आ रही थीं और घर के इंटीरियर डेकोरेशन में खास दिलचस्पी ले रही थीं. इस दौरान सैफ के घर पर जोर शोर से काम चल रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X