करीना के साथ करिश्मा को भी घुमा रहे हैं सैफ

चौंकिए मत, यह मत सोचिए कि वे करीना के प्यार का फायदा उठाकर शादीशुदा करिश्मा पर भी डोरे डाल रहे हैं. दरअसल वे करिश्मा की बहुत इज्जत करते हैं और करीना के कहने पर ही वह करिश्मा को घुमाते हैं, इससे पति से अलग रह रही करिश्मा को बेहद सकून मिलता है और उसके तन्हाई के पल कट जाते हैं.
सैफ कुणाल कोहली की फिल्म अलीबाग कर रहे हैं और शूटिंग में वह समय बचाने के लिए बोट का इस्तेमाल करते हैं. शूटिंग में बोट से जाते समय उन्हें बेहद अच्छा लगता है और वे इसका भरपूर लुत्फ उठाते हैं. उन्होंने यह बात जब करीना को बताई तो उसका मन भी बोट से घूमने के लिए मचलने लगा. और फिर सैफ के साथ करीना और करिश्मा ने बोट की सवारी की.
बताया जाता है कि बोट की सवारी से करिश्मा बहुत खुश हुई. इतना ही नही सैफ ने जब अलीबाग की शूटिंग समाप्त की तो फिर शाम को वे तीनो फिर से उसी बोट से वापस भी आये. वाकई सैफ जितना ख्याल करीना और करिश्मा का रख रहे हैं, यदि इतना ख्याल शाहिद ने भी रखा होता तो करीना शायद उसे ठोकर नहीं मारती.


Click it and Unblock the Notifications