सैफ का बेटा भी प्यारा है: करीना

यहां तक कि सैफ का बेटा इब्राहिम भी करीना को अपनी मां अमृता सिंह की तरह ही समझने लगा है और जब करीना उससे मिलने आती है तो वह बहुत खुश हो जाता है.
बताया जाता है कि इब्राहिम के सातवें जन्मदिन पर करीना इब्राहिम के लिए तीन बेहतरीन गिफ्ट लेकर आई और इब्राहिम ने अपने पिता सैफ और करीना के साथ अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया.
करीना सैफ के दोनो बच्चों के साथ पूरी तरह घुलमिल गई है और उसे सारा और इब्राहिम की रुचियों के बारे में भी मालूम हो चुका है. यही वजह है कि उसने इब्राहिम के लिए लडाकू खेल स्टेशन जैसे गिफ्ट लाकर दिये, इस तरह के गिफ्ट पाकर इब्राहिम बहुत खुश हो गया.
करीना का बच्चों के प्रति प्यार देखकर सैफ की तलाकशुदा पत्नी अमृता सिंह को जरुर संतोष हो रहा होगा कि सैफ के साथ विवाह करने के बाद करीना उसके बच्चों का भी ध्यान रखेगी.


Click it and Unblock the Notifications