..................... Salman plays kabab mein haddi | सलमान बने कबाब में हड्डी - Hindi Filmibeat

सलमान बने कबाब में हड्डी

By Staff

सैफ अली खान और करीना कपूर दोनों साथ में अमृता अरोरा के जन्मदिन की पार्टी में गए थे लेकिन दोनों ही कुछ उखड़े-उखड़े थे. उन्हीं के एक मित्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों एक दूसरे से ज़्यादा बात भी नहीं कर रहे थे.

अचानक ही वहाँ सल्लू मियां आ टपके और करीना सैफ को जलाने के लिए वहाँ पहुँच गई और सलमान के हाथों में हाथ लेकर बात करती रही. बताया जाता है कि सैफ को करीना का दूसरों से इतना घुल मिलकर बात करना एकदम पसंद नहीं है.

जहाँ सैफ के बहुत ही कम दोस्त हैं वहीं करीना के दोस्तों कि भरमार है. उस पार्टी में किंग खान भी मौजूद थे. करीब दो घंटे तक बेबो सल्लू मिया से चिपकी रही और उसके बाद सैफ के बगल में आकर बैठ गई. सैफ का तो पारा गर्म था और उन्होंने बेबो से बात भी नहीं की.

अचानक ही करीना की तबियत ख़राब होने लगी और सैफ मिया उन्हें घर छोड़ने के लिए चले गए. इसके बाद सैफु ने बेबो से दो दिन तक कोई बात नहीं की.

वाह क्या प्यार है......ऐसा प्यार तो आजकल के बच्चे भी नहीं करते....


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X