सैफ बने करीना के ड्राईवर
सैफ अली खान और करीना कपूर के प्यार का ये आलम है कि छोटे नवाब इन दिनों बेबो के ड्राईवर बन गए हैं. जिनके आगे पीछे गाडिओं की लाइन लगी रहती है और इतने ड्राईवर रहते हैं वो आज ख़ुद किसी के ड्राईवर बन कर बैठे हैं.
और करीना कपूर को तो मानना पड़ेगा. वो तो जैसे सैफ को अपना गुलाम ही बनाकर बैठ गई हैं. जब भी कहीं जाना होता है तो तुरंत सैफ को फोन कर देती हैं और सैफ हाज़िर हो जाते हैं और इतना ही नहीं जब करीना का काम ख़त्म हो जाता है तो वो उन्हें वापस छोड़ने के लिए भी सैफ को ही बुलाती हैं.
सैफ भी उतनी देर तक वहीं कहीं मंडराते रहते हैं और जैसे ही करीना मैडम का फोन आता है तो तुरंत ही कुछ ही मिनटों में उन्हें लेने पहुँच जाते हैं. छोटे नवाब तो नवाबों की नाक कटवाने पर तुले हुए हैं. लगे रहो सैफ मियां.


Click it and Unblock the Notifications