चाकू से अपना ही हाथ काटा सैफ ने
हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर अपनी आने वाली फ़िल्म टशन कि शूटिंग पूरी करके लौटे हैं. अन्तिम दिनों में वे लोग ग्रीस में थे. आखिरी दिन जब सारे लोग काम ख़त्म करके आराम कर रहे थे तब सैफ और करीना अपने मित्रों के बीच बैठे हुए थे.
बातों ही बातों में उनके दोस्तों ने सैफ से पूछा कि तुम करीना के लिए क्या कर सकते हो ?? इसके जवाब में सैफ हंस दिए. अचानक ही बात इतनी बढ़ गई कि सैफ ने पास में रखा हुआ चाकू उठाया और अपना हाथ ज़ख्मी कर लिया. बेबो तो सैफ से हाथों से बहता हुआ खून देखकर घबरा गई.
अगले दिन सभी के सैफ से पूछे जाने पर सैफ ने जवाब दिया कि उनके हाथों में ग्लास टूटकर लग गया. इसके बाद तो जैसे बेबो को सैफ के प्यार पर कुछ ज़्यादा ही यकीन आ गया. दोनों ने वेनिटी वेन में जम कर अपने प्यार का इजहार किया और बाहर खड़े लोग उन्हें गलियां देते रहे. क्यूंकि दोनों ही बाहर निकलने का नाम ही नहीं ले रहे थे.
इसके अगले ही दिन दोनों का जमकर झगडा हो गया और बेबो ने सैफ के काल रिसीव करने बंद कर दिए. इसके बाद सैफ मेकअप मेन को काल करने शुरू कर दिए लेकिन बेबो ने आदेश दे दिया कि सैफ के काल न रिसीव किए जाएं.
इसे ही कहते हैं,'कभी खुशी, कभी गम'.


Click it and Unblock the Notifications