सैफ की पूर्व गर्लफ्रैंड रोजा को मिली फिल्म

फिल्म में उसके साथ जैकी श्राफ और मनिषा कोईराला भी हैं. इसमें वह मलेशिया की रहने वाली लडकी बनी है जो कि टूटी फूटी हिंदी बोलती है. फिल्म को सरोज इंटरटेन्मेंट प्राइवेट लि. के बैनर तले बनाया जा रहा है और इसके निर्माता रचना सिंह, विकी ओबेराय और हरबिल मलिक हैं. इसके अलावा रोजा समर खान की फिल्म शौर्य में एक आइटम गीत भी कर रही है.
ज्ञात हो कि रोजा का सपना बालीवुड में हीरोइन बनने का रहा है. इसके लिए उसने सैफ अली खान की गर्लफ्रैंड बनना भी मंजूर किया था. लेकिन सैफ उसके फिल्मों में काम करने के विरुद्ध थे. इसी वजह से दोनो के बीच अलगाव हो गया. रोजा को बालीवुड में सफलता नहीं मिल पा रही थी लेकिन अब जाकर उसने बालीवुड में प्रवेश किया है.


Click it and Unblock the Notifications