सैफ ने नहीं किया मौजा-मौजा पर डांस
हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन में सैफ अली खान को डांस पर्फोर्मांस देना था. इस समारोह में शाहिद कपूर, करीना कपूर दोनों ही मौजूद थे.
इस समारोह का आयोजन बंटी वालिया ने किया था. सैफ के डांस के लिए फ़िल्म रेस, भूल भुलैय्या, सलाम-ऐ-इश्क, ॐ शान्ति ॐ और जब वी मेट के गाने तय किए गए थे.
इनमे से सैफ को मौजा-मौजा पर परफोर्म करना था. लेकिन अचानक सैफ ने अपना इरादा बदल लिया. सैफ को शाहिद के सामने उन्हीं के गाने पर डांस करना ठीक नहीं लगा. खैर सैफ के दिल की हालत भी समझ सकते हैं.
उल्लेखनीय है कि सैफ से करीना को अवार्ड देने के लिए भी बोला गया था लेकिन सैफ ने साफ इन्कार कर दिया और अंततः करीना को बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवार्ड रवीना टंडन ने दिया.


Click it and Unblock the Notifications