पेटू अक्षय खन्ना से नाराज सैफ
बालीवुड में जहां लगभग सभी एक्टर और एक्ट्रेस अपने को स्लिम रखने के लिए कम से कम भोजन करते हैं, क्या इस पर विश्वास किया जा सकता है पेटू अक्षय खन्ना दो घंटे तो केवल खाना खाने में ही व्यस्त रहते हैं.
उसके इस पेटूपन के कारण ही सैफ अली खान नाराज होकर रेस के आडियो रीलिज समारोह से भागकर अपनी प्रेयसी करीना कपूर के पास भाग गये.
हुआ यूं कि सैफ अली खान अलीबाग से शूटिंग करके निर्माता रमेश तौरानी की फिल्म रेस की आडियो रीलिज समारोह में पहुंचे. समारोह में समीरा रेड्डी, कटरिना कैफ और अक्षय कुमार भी मौजूद थे लेकिन अक्षय खन्ना का पता नहीं था.
यह समारोह जब शुरु नही हुआ तो सैफ ने इस बारे में पूछा तो निर्माता ने बताया कि अक्षय खन्ना खाना खा रहे हैं. लेकिन दो घंटे तक जब अक्षय खन्ना वहां नहीं पहुंचे तो सैफ अली बेहद नाराज हो गये और वे समारोह से ही भाग खडे हुए.


Click it and Unblock the Notifications