रोज़ा का पब्लिसिटी स्टंट

यूं तो हम किसी की बातों पर यकीन नहीं करते मगर विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ नायिका बनने का दिवास्वप्न देखनेवाली रोज़ा की दाल बॉलीवुड में कुछ गल नहीं रही है। सैफ से अलग होने के बाद यानी कि पिछले डेढ़ साल में रोज़ा ने टेलीविज़न शो 'झलक दिखला जा" और एक फिल्म 'शौर्य" में सिवाय आइटम नंबर के कुछ खास नहीं किया।
अफसोस की बात यह है कि इन दोनों के ज़रिए वह अपनी कोई छाप नहीं छोड़ पाईं। आज भी रोज़ा की पहचान बॉलीवुड तथा दर्शकों के बीच सैफ की प्रेमिका या पूर्व प्रेमिका के रूप में की जाती है।
बॉलीवुड पूरी तरह से खबरों पर आधारित है यहां नायक के चांटे से लेकर नायिकाओं की साडी़ का पल्लू ढलक जाना भी खबरों में शुमार हो जाता है। अब ऐसे में रोज़ा का बेबाकी से अपने दिल की बात बयां करना लोगों को पब्लिसिटी स्टंट लगे तो क्या फर्क पडता है।


Click it and Unblock the Notifications