रितेश-जेनेलिया के बीच खडी़ दीवार

दोनो एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन वे कभी भी खुलकर सामने नहीं आये। इसका कारण यह है कि रितेश देशमुख के पिता विलासराव देशमुख एक तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और दूसरे वे मराठा हैं और मराठा बहू ही चाहते हैं।
जबकि जेनेलिया एंग्लो इंडियन ईसाई है और दोनो भिन्न जाति के हैं। बताया जाता है कि जेनेलिया के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए सहमत हैं। रितेश अब 30 साल के हो चुके हैं। उनके भाई अमित का विवाह इस साल बंग्लौर के व्यावसायी प्रताप घोड़पड़े की बेटी अदिति से हुआ। घोड़पड़े भी मराठा हैं।
हालांकि रितेश ने इस बात का खंडन कर कहा कि उनका परिवार उनकी पसंद के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन उनके और जेनेलिया के बीच प्रेम संबंध की बात गलत है। उनका किसी के साथ रोमांस नहीं चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications