खंडाला में रेड अलर्ट...

खंडाला में अनंत महादेवन ने एक होटल में दो कमरे देने के लिए कहा तो पर्यटन का सीजन होने के कारण पहले होटल वाले तैयार नहीं थे, फिर उन्होंने दो कमरे दे दिये। दूसरे दिन दो कमरे और मिल गये और तीसरे दिन दो और। इस तरह खंडाला में ज्यादातर होटल वालों के कमरे उपलब्ध हो गये।
बताया जाता है कि होटल वाले भी अनंत महादेवन से खुश हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी, समीरा रेड्डी, आयेशा धारकर, सीमा विश्वास और मकरंद देशपांडे आदि हैं। अब अनंत महदेवन भले ही होटल के इतने कमरे पाकर खुश हो गये हों, लेकिन पर्यटक नहीं हैं। कहीं ऐसा न हो कि वे रेड अलर्ट..के प्रदर्शन के बाद इससे परहेज करें।


Click it and Unblock the Notifications