रानी का रोना धोना बंद

कई फिल्में तो रानी के रोने के कारण ही यादगार बन गई हैं। लेकिन इसके बावजूद निर्देशक कुणाल कोहली ने फिल्म में रानी को बिल्कुल नहीं रुलाया है। बल्कि रानी इस फिल्म में हंसती हुई और खुश नजर आयेगी।
रानी ने कहा कि वह फिल्म में अपनी भूमिका से बेहद खुश है। इससे पहले वह हर फिल्म में रो रोकर बोर हो चुकी है। रानी ने हंसते हुए बताया कि कुणाल ने जहां उसे इस फिल्म में रोने धोने से छुटकारा दिलाया, वहीं उन्होंने काफी ग्लिसरिन भी बचा ली। चलो इस फिल्म में ही सही दर्शकों को रानी के घडि़याली आंसुओं से छुटकारा तो मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications