रानी को है अमिषा से खतरा

इतना ही नहीं, आदित्य ने अमीषा को आश्वासन दिया है कि यशराज बैनर की अन्य दो निर्माणाधीन फिल्म में वे अमीषा को लेंगे। अमिषा पटेल इस समय आदित्य की फिल्म थोडा़ प्यार थोडा़ मैजिक में सेकंड लीड कर रही है।
इसमें रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं। बताया जाता है कि आदित्य अमिषा का काम के प्रति समर्पण देखकर बहुत प्रभावित हैं और यही वजह है उन्होंने अमिषा को दो और फिल्म का आफर दिया है।
ज्ञात हो कि आदित्य और रानी का रोमांस जोरो पर चल रहा है. यहां तक कि रानी की हैसियत यशराज स्टूडियो में मालकिन की तरह है। यही वजह है कि वह आदित्य का अमिषा की तरफ बढ़ता हुआ झुकाव देखकर चिंतित हो गई है और खुश नही है।
दूसरी तरफ अमिषा यशराज जैसे बैनर में फिल्म का आफर पाकर बेहद खुश है। लेकिन क्या रानी और आदित्य के इश्क के चलते अमिषा सचमुच यशराज की दूसरी फिल्म कर पायेगी,इसमें हमें शक है।


Click it and Unblock the Notifications