आदित्य की अगली फ़िल्म में रानी

ख़बर है कि रानी यशराज की अगली फ़िल्म में विमेंस क्रिकेट टीम की कैप्टेन बनेंगी। जिस तरह चक दे के लिए 11 ऐसी लड़कियों का चयन किया गया था जो इंडस्ट्री के बाहर की थी वैसा ही इस फ़िल्म के लिए भी किया जा रहा है।
वैसे भी आदित्य चोपडा इसी तरह रानी से अपने प्रेम का इजहार करते हैं। वो रानी को तोहफे में फिल्में देते रहते हैं और रानी उन्हीं फिल्मों को फ्लॉप होने का तोहफा आदित्य को देती है।
कुछ लोग तो यहाँ तक कहते हैं कि रानी यशराज के लिए शुभ नहीं है। लेकिन यश चोपडा भी क्या कहें। जब अपना ही सिक्का खोटा हो तो किया ही क्या जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications