हम तेरा इंतजार करेंगे

इम्तियाज की इस निर्देशन प्रतिभा को करीना के ब्वायफ्रैंड सैफ अली खान ने भुनाने के लिए उसे अपने प्रोडक्शन की एक फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी दे दी। इस फिल्म में सैफ के साथ दीपिका पादुकोण हैं।
इम्तियाज अली से करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर भी बेहद प्रभावित हैं। रणधीर चाहते हैं कि इम्तियाज आर के बैनर तले भी फिल्म का निर्देशन करे। रणधीर अपनी इस फिल्म को करीना के साथ बनाना चाहते हैं। बताया जाता है कि रणधीर ने इम्तियाज से इस बारे में बात की है और उन्हें कोई फिल्म की अच्छी स्क्रिप्ट देने को कहा है।
इम्तियाज हालांकि आर के बैनर के लिए फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं लेकिन वे इस समय सैफ के होम प्रोडक्शन की फिल्म बनाने में व्यस्त हैं। उनके पास अभी रणधीर की फिल्म के लिए समय नहीं है। लेकिन रणधीर कपूर हैं कि बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब इम्तियाज को दूसरी फिल्म से फुरसत मिलती है और कब वे उनकी फिल्म शुरु करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications