रणवीर के गाने से बचना-ए-हसीनो

लेकिन अब वे गाना भी अच्छा गायें, यह जरुरी तो नहीं। लेकिन फिल्म बचना ए हसीनो के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की मति ही मारी गई जो रणवीर से फिल्म हम किसी से कम नहीं के गीत बचना ए हसीनो को गवाने पर ही तुल गये। ज्ञात हो कि फिल्म हम किसी से कम नहीं में रणवीर कपूर के पिता ऋषि कपूर हीरो थे और बचना ए हसीनो नाम का गीत भी उन्हीं पर फिल्माया गया था। इस गीत को किशोर कुमार ने गाया था।
फिल्म के प्रचार के लिये बन रहे इस वीडियो गीत को रणवीर कपूर की आवाज में रिकार्ड तो किया गया। लेकिन जब गीत पूरा रिकार्ड हो गया तो सिद्धार्थ आनंद को महसूस हुआ कि गीत बेसुरा बन पडा़ है। बस फिर क्या था इस गीत को किशोर कुमार के बेटे सुमीत की आवाज में रिकार्ड किया और यह बेहतरीन बन पडा़। वाकई जिसका काम उसी को छाजे और करे तो डंडा बाजे..!


Click it and Unblock the Notifications