चेले ने ठुकराई गुरु की फिल्म

भंसाली के सहायक रहे विभु पुरी अमिताभ बच्चन को लेकर देशभक्ति की फिल्म चिनाब गांधी निर्देशित करने जा रहे हैं। इसमें वे अमिताभ बच्चन को देशभक्त की भूमिका में ले रहे हैं। लेकिन जब फिल्म में रणवीर को लेने की बात की गई तो रणवीर ने इस फिल्म का प्रस्ताव ठुकरा दिया। रणवीर की ना नुकुर से भंसाली हैरान रह गये।
बताया जाता है कि फिल्म गंभीर किस्म की है और इसमें नाच गाना नहीं है। रणवीर ने इस वजह से भी फिल्म को स्वीकार नहीं किया और वे नहीं चाहते कि अमिताभ के मुकाबले उनका चरित्र कमजोर हो।
उन्होंने व्यस्त होने का बहाना बनाकर फिल्म करने से मना कर दिया। बालीवुड में यह आम चलन है जब तक सफलता नहीं मिलती तब तक स्टार निर्देशकों और निर्माताओं की जी हजूरी में लगे रहते हैं और सफलता मिलते ही उन्हें दूध में पडी़ मक्खी की तरह निकाल फेंकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications