मां के हाथ का बना खाते हैं रणवीर
रणवीर कपूर भले ही स्टार बन गये हों, लेकिन अपनी मां के लिए वे अब भी नन्हे मुन्हे बच्चे ही हैं. रणवीर बाहर कुछ भी खाने की बजाय अपनी मां के हाथ का बना हुआ भोजन करने में संतुष्ट होते हैं. उनकी मां नीतू सिंह उसके लिए भोजन भी प्यार से बनाती है.
रणवीर शूटिंग के समय घर से अपना खाने का डिब्बा लेकर आते हैं जिसमें उसकी मां कई तरह व्यंजन तैयार करके रखती है. रणवीर के भोजन में ज्यादातर उनका मनपसंदीदा भोजन करारी रोटी, प्रान करी, दाल मखानी, पुलाव और विशेष तरह का मटन शामिल होता है.
शूटिंग में लंच ब्रेक होने के बाद वे अपना लंच बाक्स खोलते हैं. लेकिन वे इसे अकेले नही खाते बल्कि उनके साथ कई लोग खाने बैठ जाते हैं. वे इस लजीज व्यंजन का भरपूर मजा लेते हैं. दरअसल रणवीर ने अपनी मां को कह रखा है कि उसके लंच बाक्स में ज्यादा खाना रखा करे ताकि अन्य लोग भी खा सके.


Click it and Unblock the Notifications