..................... Ranbir gives Flying Kiss to Deepika on Ramp | रणबीर ने दी दीपिका को फ्लाईंग किस - Hindi Filmibeat

रणबीर ने दी दीपिका को फ्लाईंग किस

By Staff

Ranbir Kapoor
फिल्म 'सांवरिया' से करियर की शुरुआत करने वाले रणबीर कपूर ने एक फैशन शो के दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को फ्लाईंग किस दे कर बालीवुड में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे हैं।

शनिवार देर रात रणबीर 'लैक्मे फैशन वीक' के दौरान अर्जुन खन्ना की डिजाइन की हुई शेरवानी का प्रदर्शन कर रहे थे। रणबीर ने रैंप पर कैटवाक करते हुए अपनी मां नीतू सिंह के आगे बैठी हुई दीपिका पादुकोण को फ्लाईंग किस दिया। इस पर दीपिका झेंप गई।

इससे पहले 'सांवरिया' के टाईटल गीत पर डांस करने से पहले रणबीर ने दीपिका के साथ अपने प्रेम संबंधों के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था। शो के बाद एक दर्शक ने कहा, "इस घटना के बाद इस बात पर कोई संदेह नहीं रह जाता कि रणबीर दीपिका को पसंद करते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X