रामगोपाल वर्मा का भी होगा ब्लॉग

By Staff

Ram Gopal Verma
अमिताभ बच्चन, आमिर खान और सलमान खान जैसे कलाकारों के बाद अब निर्देशक रामगोपाल वर्मा भी अपना ब्लॉग शुरू कर रहे हैं।

'आरजीवीजूमइन डॉट कॉम' नाम से उनका ब्लॉग इस हफ्ते से ही शुरू हो जाएगा। वर्मा ने माना कि वह अमिताभ से प्रेरित होकर अपना ब्लॉग बना रहे हैं।

रामू ने कहा, "हर बड़ा आदमी आज अपना अलग ब्लॉग बनाने में जुटा है। मैंने अमित जी को हर रोज ब्लॉग पर लिखते और पढ़ते देखा तो मेरे अंदर भी उससे जुड़ने की तमन्ना जागी। हालांकि ब्लॉग शुरू करने का मेरा उद्देश्य बिग बी से बिल्कुल अलग है।"

वह कहते हैं, "अमित जी ने अपने ब्लॉग के माध्यम से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को अपने प्रशंसकों के सामने खोल दिया है, लेकिन मैं ऐसा कुछ भी नहीं करने वाला हूं। मैं न तो अपनी हर बात उन्हें बताने वाला हूं और न ही हर रोज ब्लॉग पर बैठने वाला हूं।"

अक्सर हर महीने अपना मोबाइल फोन खो देने वाले वर्मा लैपटॉप साथ लेकर हमेशा चलने की बात सोच भी नहीं सकते हैं। ब्लॉग से वह किसी अन्य को जोड़कर रखेंगे। जरूरत महसूस हुई तो जरूरी सवाल का जवाब भी देंगे।

अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन अभिनीत वर्मा की 'सरकार राज' 6 जून को रिलीज हो रही है। इसके बाद वह 'कांट्रेक्ट' की तैयारी में जुट जाएंगे। अपने ब्लॉग के जरिए वह इस नई फिल्म से जुड़ी जानकारी भी देंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X