राजपाल बनने चले इमरान हाश्मी

हाल ही में फ़िल्म हँसते हँसते में राजपाल यादव ने ज़ोरदार किसिंग सीन दिए हैं। और वो भी विदेशी एक्ट्रेस के साथ। भाई मानना पड़ेगा राजपाल आपने तो बड़ा दांव मारा है। हालांकि फ़िल्म के निर्देशक ने बताया कि राजपाल बहुत हिचकिचा रहे थे लेकिन स्क्रिप्ट की मांग थी सो करना पड़ा।
वैसे इस फ़िल्म को देखने से आप चुकिएगा नहीं क्यूंकि राजपाल पहली बार अपनी किसी फ़िल्म में ट्रिपल रोल में दिखाई देंगे। अब देखना ये है कि किसिंग सीन में राजपाल को देखकर हमारी जनता जनार्दन कैसे प्रतिक्रिया देती है।


Click it and Unblock the Notifications