अक्षय फिर बने राजीव का मोहरा

इस बार वे अपने चहेते स्टार अक्षय कुमार को लेकर एक्शन फिल्म बनाना चाहते हैं। ज्ञात हो कि राजीव ने अपनी फिल्म मोहरा में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन को लिया था। फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी और अक्षय व सुनील शेट्टी बॉलीवुड के बडे़ स्टार बन गये।
बताया जाता है कि अक्षय और राजीव राय ने इस बारे में एक दूसरे से सलाह मश्वरा कर रहे हैं। अक्षय ने फिल्म काम करने के लिए राजीव को हरी झंडी दे दी है। राजीव फिल्म को अंतिम रुप में देने लगे हैं।
ज्ञात हो कि राजीव पर 1997 में अंडरवर्ल्ड ने हमला किया था जिससे डरकर राजीव राय विदेश चले गये। लौटकर उन्हॉंने प्यार इश्क और मोहब्बत व असंभव जैसी फ्लाप बनाई। लेकिन अक्षय को लेकर वे मोहरा वाली कामयाबी को पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications