नेहा के साथ तौलिये में रजत कपूर

रजत कपूर फिल्म रात गई बात गई में सैक्सी नेहा धूपिया के साथ न सिर्फ तौलिया पहनकर रोमांस करेंगे बल्कि वे अपने बदन से तौलिये को भी गिरा देंगे। ज्ञात हो कि फिल्म सांवरिया के एक गीत में रणवीर कपूर ने भी तौलिया पहनकर डांस किया था।
दिल धडका देने वाले इस गीत की शूटिंग के लिए रजत कपूर ने अपना वजन घटाना और जिम जाना शुरु कर दिया हैं। जबकि वे इससे पहले अपनी जिंदगी में कभी भी जिम नहीं गये थे।
फिल्म का विषय भी काफी दिलचस्प है और यह स्त्री व पुरुष के एक रात के संबंध पर आधारित है। अब तौलिया गिराकर नेहा के साथ रात गुजारने वाले रजत कपूर कैसे लगेंगे, यह तो फिल्म के प्रदर्शन के बाद पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications