प्रियंका के पापा बनेंगे बालीवुड गायक

डा. चौपडा ने बताया कि गीत गाना उनका शौक और सपना रहा है। वे श्रेया के साथ मधुर रोमांटिक गीत गायेंगे। फिल्म कि का कु के निर्देशक प्रदीप दास ने कहा कि डा. चौपडा एक बेहतरीन गायक हैं। फिल्म का निर्माण राजेश कुमार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे डा. चौपडा से एक और एकल गीत भी इस फिल्म के लिए गवायेंगे।
डा. चौपडा ने इससे पहले कई चेरिटी शो में भी अपनी गायन प्रतिभा को उजागर कर चुके हैं। उन्होंने अपने एक एलबम में भी चार गाने रिकार्ड किये। इसके अलावा उन्होंने गुरुवाणी एलबम का निर्माण भी किया है जो कि शीघ्र ही एक गुरुद्वारा में जारी किया जायेगा।
बालीवुड की नायिकायें जहां प्रियंका से घबराई रहती हैं, वहीं अब प्रियंका के पिता के गाने पर बालीवुड के अन्य गायकों का क्या होगा, भगवान जाने।


Click it and Unblock the Notifications