गर्भवती नहीं बनना चाहती प्रियंका

By Staff

Priyanka Chopra
जानकर हैरानी हो रही होगी कि यदि प्रियंका चौपडा गर्भवती नहीं होना चाहती तो भला इसमें क्या समस्या है. आजकल बाजार में इसकी सुरक्षा के लिए कई उपाय मौजूद हैं, जिन्हें अपनाकर पूरा बालीवुड मस्त है. दरअसल बात यह है कि प्रियंका चौपडा मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में गर्भवती नहीं होना चाहती है. इस फिल्म में वह ऐसी माडल बनी है जो कि कई पुरुषों से संबध रखती है और फिल्म के अंत में गर्भवती हो जाती है.

प्रियंका ने इसका विरोध कर मधुर से कहा कि वह फिल्म में गर्भवती नहीं होना चाहती. यह उसकी इमेज (कैसी इमेज) से मेल नहीं खाता है. इस बात पर उसने जानबूझकर शूटिंग को लटकाना भी शुरु कर दिया. इससे भंडारकर घबरा गये और वे इसके लिए रजामंद हो गये कि फिल्म में प्रियंका को गर्भवती नहीं दिखाया जायेगा.

वैसे प्रियंका का यह विरोध जायज भी है क्योंकि जो माडल टाप की पोजिशन पर हो, वह इतनी भोली तो नहीं हो सकती कि बिन ब्याहे ही गर्भवती बनने का रिस्क मोल ले ले. फिल्म का अंत कुछ और सोचो भंडारकर.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X