प्रियंका और कंगना में कोई तकरार नहीं
प्रियंका चोपडा और कंगना रानावत के बीच किसी भी तरह की कोई अनबन नहीं हैं. इस बात की पुष्टि ख़ुद प्रियंका ने की है जो इन दिनों मधुर भंडारकर की फ़िल्म फैशन की शूटिंग कर रही हैं.
गौरतलब है कि फ़िल्म फैशन में प्रियंका और कंगना दोनों काम कर रही हैं. पिग्गी चोप्स ने बताया कि मेरी और कंगना दोनों की फ़िल्म में अपनी अपनी जगह खास अहमियत है और मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता.
हाल ही में ख़बर थी चूँकि प्रियंका फ़िल्म की हिरोइन हैं तो वो सभी पर अपना रुबाब झाड़ती रहती हैं और कंगना के साथ भी ढंग से बात नहीं करती लेकिन प्रियंका ने इन सभी बातों का खंडन किया है.


Click it and Unblock the Notifications