प्रियंका चौपडा़ के छक्के

हालांकि उसकी पिछली फिल्म सलामे इश्क खास सफल नहीं हुई थी लेकिन इससे उसे कुछ असर नहीं पडा, क्योंकि कृष सुपर हिट रही। प्रियंका आने वाली फिल्में द्रोण और लव स्टोरी 2050 है। लव स्टोरी 2050 में उसका ब्वायफ्रैंड हरमन बावेजा हीरो है। प्रियंका के पास सभी फिल्में बडे़ बैनर की हैं।
प्रियंका ने कहा कि उसके हाथ में सात फिल्में हैं और वह पिछले साल से लगातार शूटिंग किये जा रही है। वह अब शूटिग से लंबी छुट्टी लेकर अपना समय परिवार के साथ बिताना चाहती है।
प्रियंका दोस्ताना, व्हाट्स योर राशी?, गाड तुसी ग्रेट हो और फैशन जैसी फिल्में भी कर रही है। इन सभी फिल्मों से प्रियंका को काफी उम्मीदे हैं। प्रियंका चौपडा के छक्के को देखते हुए यही लगता है कि यह साल उसी का होगा।


Click it and Unblock the Notifications