फैशन में प्रियंका के नखरे
मधुर भंडारकर फिल्म फैशन का निर्माण तेजी से कर रहे हैं. फिल्म में प्रियंका चौपडा ही एकमात्र बडी स्टार है, यही वजह है कि वह सेट पर शूटिंग के समय स्टारों वाला नखरा दिखा रही है और यूनिट के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार कर रही है. प्रियंका के इस घमंड भरे रवैये से यूनिट के सदस्यों में नाराजगी व्याप्त है.
प्रोडक्शन के एक स्पाटब्वाय के अनुसार प्रियंका सेट पर बिल्कुल महारानी की तरह आती है और सभी पर हुक्म झाडती रहती है. बात बात पर सब पर चिल्लाना उसकी आदत बन चुकी है. वह सेट पर सबको अपना नौकर समझकर चलती है. यहां तक कि साथ में अभिनय कर रहे अन्य माडलों को भी वह अपने आगे कुछ नहीं समझती है. फिल्म में उसके अलावा कोई दूसरा स्टार नहीं होने से उसके भाव काफी बढ गये हैं.
स्पाटब्वाय के अनुसार उन लोगों ने कारपोरेट में बिपासा बासू के साथ भी काम किया था लेकिन बिपासा ने कभी स्टार वाले नखरे नहीं दिखाये थे, वह सबसे अच्छा व्यवहार करती थी. लेकिन प्रियंका का दिमाग सातवें आसमान में रहता है.
घमंड तो रावण का भी टूट गया था फिर प्रियंका क्या चीज है. अगर वह नहीं सुधरी तो लगता है बालीवुड में उसकी उलटी गिनती शुरु हो जायेगी.


Click it and Unblock the Notifications