..................... Priyanka Kangana's Friendship | प्रियंका-कंगना की लाजवाब दोस्ती - Hindi Filmibeat

प्रियंका-कंगना की लाजवाब दोस्ती

By Staff

Priyanka Chopra
बॉलीवुड में गलाकाट स्पर्धा है। कोई भी दूसरे को अपने से आगे बढ़ता नहीं देख सकता। हीरोइनो के मामले में तो यह बात ज्यादा ही पाई जाती है। उनमें आपस में इतनी ईर्ष्या होती है कि वे एक दूसरे को फूटी आंख नहीं देख सकती।

लेकिन दाद देनी पडेगी प्रियंका चौपडा़ और कंगना राणावत की दोस्ती को। दोनो की दोस्ती बॉलीवुड के लिए मिसाल बन गई है। बॉलीवुड में जहां एक हीरोइन यह चाह्ती है कि दूसरी हीरोइन को काम ही नहीं मिले, वहीं प्रियंका कंगना का कैरियर तक बनाने में उसकी सहायता करने में जुटी हुई है और उसे नेक सलाहें दिया करती है।

प्रियंका और कंगना मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उनमें गहरी दोस्ती हुई है और वे एक दूसरे के साथ ही ज्यादातर समय बिताती हैं। बताया जाता है कि प्रियंका कंगना का काफी मार्गदर्शन करती है और उसे सफल हीरोइन कैसे बना जाये, इसके नुस्खे भी बताती है।

पहले कंगना ने आमिर खान की तरह साल में सिर्फ एक ही फिल्म करने का इरादा बनाया था, लेकिन प्रियंका ने उसे समझाया कि यही खाने पीने और काम करने के दिन हैं, बाद में बॉलीवुड में कोई नहीं पूछता है।

हर कोई आमिर खान नहीं बन सकता। इसलिए जितनी फिल्में मिल रही हैं, कर लो.. जितना पैसा बटोर सकती हो बटोर लो..बताया जाता है कंगना को प्रियंका की यह सलाह जंच गई है, यही वजह है कि उसने एक सप्ताह में ही चार बडे़ बैनर की फिल्म अनुबंधित कर ली है जिनमें राकेश रोशन की काइट्स, टी सीरिज की हैप्पी न्यू इयर और एक बडी अंग्रेजी फिल्म शामिल है।

हमारी तो हर नई हीरोइन को यही सलाह है कि यदि वे बालीवुड में टाप की हीरोइन बनना चाहती हैं तो बिना देर लगाये, प्रियंका को अपना दोस्त बना लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X