शाहरुख से जुड़े रहना चाहते हैं प्रियदर्शन

प्रियदर्शन ने शाहरुख खान के साथ अपने लगाव का कारण बताते हुए कहा, "शाहरुख को मैं उनके साथ काम करके ही जान पाया। सिनेमा के प्रति जितना नशा, उत्साह और ऊर्जा मैंने उनमें देखी है, वैसी कहीं और नहीं दिखी। उनके साथ मैं अभी और भी फिल्में करना चाहता हूं।"
गौरतलब है कि पिछले महीने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक मैच में प्रियदर्शन 'कोलकाता नाइट राइडर्स' टीम की ओर से मैदान में मैच देखने पहुंचे थे। उस दिन शाहरुख की टीम जीती थी। प्रियदर्शन को लोगों ने तब शाहरुख के लिए भाग्यशाली कहना शुरू कर दिया।
प्रियदर्शन इसके लिए ईश्वर का धन्यवाद करते हैं।
वे कहते हैं, "अपनी हर फिल्म में शाहरुख को मैंने बिल्कुल अलग और नया चरित्र दिया है। हमारी चार फिल्में बहुत अच्छा नहीं कर पाई हैं। इसके बावजूद 'बिल्लो बारबर' में हम साथ काम कर रहे हैं।"
वह कहते हैं, "मुझे आशंका है कि उस दिन शाहरुख की टीम यदि हार जाती तो लोग उनके लिए मुझे अभागा कहना शुरू कर देते। यह मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता।"
क्रिकेट का शौक रखने वाले प्रियदर्शन आज भी भूल नहीं पाते कि इसके कारण उन्हें अपने एक आंख की रोशनी खोनी पड़ी। स्कूल के दिनों में स्थानीय मैच खेलते हुए एक दिन उन्हें चोट लगी और उनके एक आंख की रोशनी लगभग चली गई। आज भी उनकी वह आंख कम खुल पाती है।
प्रियदर्शन को खुशी है कि फिल्मों में आज वह इतने व्यस्त रहने लगे हैं कि किसी और चीज के लिए समय ही नहीं निकाल पाते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications