..................... Preity Zinta is all set to build her dream house | प्रिटी के सपनों का घर शिमला में - Hindi Filmibeat

प्रिटी के सपनों का घर शिमला में

By Staff

Preity Zinta
प्रिटी जिंटा अब मुम्बई के वातावरण से घबरा गई हैं. वो जल्द से जल्द मुम्बई से भाग जाना चाहती हैं और ऐसी जगह पर आराम करना चाहती हैं जहाँ कोई प्रदूषण ना हो.

प्रिटी जिंटा का जन्म और पढ़ाई लिखी शिमला में ही हुई है और इसीलिए वो शिमला में ही अपना फार्म हाउस बनाना चाहती हैं. प्रिटी का कहना है कि वो अपने बच्चों को मुम्बई की भाग दौड़ का हिस्सा नहीं बनने देंगी. उन्होंने तय किया है कि उनके और उनके भाई के बच्चे शिमला के फार्म हाउस में ही पलकर बड़े होंगे.

प्रिटी शिमला में गोल्फ कोर्स के पास ही अपने सपनों का घर बनाने की योजना बना रही हैं. इसमें हमेशा की तरह नेस वाडिया भी उनका साथ दे रहे हैं. उल्लेखनीय है कि प्रिटी इन दिनों नेस के साथ क्रिकेट में भी दिल्चस्बी लेती दिखाई दी.

लगता है फ़िल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को बिजनेस में कुछ ज़्यादा ही दिल्चस्बी होने लगी है.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X