प्रीति अपने बच्चे शिमला में पालेगी

प्रीति के अनुसार मुंबई में जगह की कमी से वह अपने बच्चों और प्रिय कुत्तों को यहां रखना पसंद नहीं करेगी. ज्ञात हो कि प्रीति शिमला की रहने वाली है. उसका जन्म 31 जनवरी 1975 को हुआ था और जब वह 13 साल की थी तभी उसके पिता दुर्गानंद जिंटा की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी. इसमें उसकी मां नीलप्रभा भी घायल हुई थी और दो साल तक बिस्तर में पडी रही. प्रीति ने शिमला से ही अपनी पढाई पूरी की और बाद में बालीवुड की हीरोइन बनी
प्रीति का उद्योगपति नेस वाडिया के साथ गहरा रोमांस चल रहा है लेकिन विवाह के मुद्दे पर प्रीति ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है. उसका कहना है कि वह जब भी विवाह करेगी तो सबको बता कर ही करेगी. वाकई इस खुशखबरी का उसके प्रशंसको को बेसब्री से इंतजार है.


Click it and Unblock the Notifications