शाइनी के साथ प्रीति के नखरे

दोनो जाहनु बरुआ की फिल्म हर पल में लीड रोल कर रहे हैं. लेकिन बताया जाता है कि प्रीति शूटिंग करने के बाद शाइनी को कोई भाव नहीं देती और वैन में जाकर बैठ जाती है. वह सेट पर शाइनी से बात भी नहीं करती. बेचारे शाइनी प्रीति से बात करने और घुलने मिलने की कोशिश करते है. लेकिन प्रीति के घमंड भरे व्यवहार से वे आहत हो जाते हैं.
बताया जाता है कि शाइनी ने फिल्म की शूटिंग शुरु होते ही प्रीति जिंटा पर डोरे डालने शुरु कर दिये थे और उसके करीब होने की कोशिश कर रहा था. इतना ही नहीं प्रीति के साथ वह शूटिंग करते समय जानबूझकर रीटेक करवाता था जबकि प्रीति एक ही बार में सीन को ओके करने में विश्वास करती है.
शाइनी के इस व्यवहार से प्रीति नाराज हो गई, हालांकि वह काफी प्रोफेशनल है, यही वजह है कि वह शूटिंग के समय तो शाइनी के साथ खुशी खुशी रोमांटिक सीन कर लेती है लेकिन सीन खत्म होते ही शाइनी से ऐसे दूर भाग जाती है कि जैसे शाइनी ने उसे छू भी लिया तो उसे जुकाम हो जायेगा.


Click it and Unblock the Notifications