डूबते बच्चन परिवार को प्रिटी का सहारा

लेकिन अचानक एक एक करके सभी ने अपने हाथ खींच लिए। लारा दत्ता ने पैर की चोट बता दी। बिपाशा बासु को उनकी मुहमांगी रकम नहीं मिली। सैफ और शाहिद ने ना कर दिया। अक्षय ने ना करके फ़िर हां कर दिया।
कुल मिलाकर बच्चन परिवार के इस टूर की नैय्या डूबने लगी। लेकिन वो कहते हैं कि डूबते को तिनके का सहारा ही काफ़ी होता है। ऐसे वक्त पर प्रीती जिंटा ने इसमें शामिल होने के लिए हाँ कह दिया। बच्चन परिवार इस बात से बहुत खुश बताया जाता है।
फिलहाल की ख़बर ये है कि बच्चन परिवार के साथ प्रिटी जिंटा, अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित इस टूर का हिस्सा हैं। इनमें से कौन जाता है और कौन नहीं इसका पता तो बाद में ही चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications