प्राची ने छीना बिपाशा का रोल

ख़बर है कि जैसे ही बिपाशा को पता चला कि इस अनाम फ़िल्म का निर्देशन रूमी जाफरी करने वाले हैं वो तुरंत ही मियामी भाग गई। मियामी में जॉन फ़िल्म दोस्ताना की शूटिंग कर रहे हैं।
अब्बास-मस्तान को ये बात बहुत ख़राब लगी और उन्होंने प्राची देसाई को फ़िल्म में ले लिया। इस बात की पुष्टि ख़ुद प्राची ने की है और ये भी बताया की उन्होंने फरहान अख्तर की फ़िल्म कि शूटिंग पूरी कर ली है। अब वो दूसरी फिल्मों के लिए एकदम फ्री है।
वैसे प्राची की भी किस्मत का जवाब नहीं। कहाँ उसकी स्कूल कि पढ़ाई ख़त्म भी नहीं हुई थी और एकता कपूर ने उसे इंडस्ट्री में काम दे दिया। और अब वो एकता का साथ छोड़कर बड़े परदे पर अपने जौहर दिखा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications