गरीब निर्माता की फिल्म नहीं दिखायेंगे

असल में यशराज और सह निर्माता कुणाल कोहली की फिल्म थोडा़ प्यार थोडा़ मैजिक का टाइटल इस फिल्म से मिलता जुलता है। बताया जाता है इसी वजह से यशराज जो कि बॉलीवुड की बडी़ फिल्म निर्माण कंपनी है ने साजिश कर मल्टिप्लेक्स के मालिक को साहिल चडडा की मैजिक.. को प्रदर्शित नहीं करने का दबाव बनाया है।
साहिल ने कहा कि उसकी फिल्म छोटे बजट की है लेकिन उसे मुंबई में मल्टिप्लेक्स थियेटर नहीं मिल रहे हैं। उनके फिल्म वितरक राजेश थडानी के साथ पहले मल्टिप्लेक्स थियेटर वालों ने इसे लगाने की बात की थी लेकिन बाद में उन्हॉने इसे लगाने से मना कर दिया।
साहिल ने कहा कि वह मल्टिप्लेक्स मालिकों के खिलाफ नहीं हैं। उन पर बडे़ और शक्तिशाली लोगों का दबाव है। उन्हें उम्मीद है कि उनकी फिल्म अच्छी चलेगी लेकिन जब थियेटर ही नहीं मिलेंगे तो क्या होगा? साहिल की दुख भरी कहानी सुनकर तो यही लगता है कि बडी़ मछली छोटी को निगल रही है.


Click it and Unblock the Notifications