..................... Police caught Sonu at Midnight | आधी रात में सोनू की धरपकड़ - Hindi Filmibeat

आधी रात में सोनू की धरपकड़

By Staff

Sonu Sood
सोनू सूद को जागिंग करने का शौक है, लेकिन शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण उसे इसके लिए समय नहीं मिलता, इसलिए उसे जैसे ही मौका मिलता है, वह जागिंग के लिए निकल पड़ता है। सोनू मड आईलैंड में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और देर रात शूटिंग जब समाप्त हुई थी तो वे अपने घर के लिए जागिंग करते हुए निकल पडे।

वे आधी रात को सड़क पर टहलते हुए चलने लगे कि उन्हें दो पुलिस वालों ने आवाज लगाकर रोका। पुलिस वाले सोनू को आपराधिक किस्म का आदमी समझकर उससे तरह तरह के सवाल करने लगे। सोनू ने जब बताया कि वह अभिनेता है और जोधा अकबर फिल्म में वह सुजानमल बना था और इस समय वह ढूंढते रह जाओगे की शूटिंग करके आ रहा है। सोनू ने बताया कि वह जागिंग़ के कारण पैदल चलकर घर जा रहा है।

सोनू जैसे स्टार को आधी रात में पैदल घर जाने की बात पुलिस वालों को हजम नहीं हो रही थी। इत्तिफाक से सोनू के पास कोई ऐसा सबूत भी उस समय नहीं था कि वे साबित कर पाते कि वे ही सोनू सूद हैं। खैर सोनू का धीरज और प्रेमपूर्वक व्यवहार देखकर फिर दोनो पुलिसवालों को यकीन आ गया कि यह सोनू ही है और उन्होंने उसे फिर घर जाने दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X