हिमेश की कर्ज में कंजूसी...

लेकिन ऐसा लगता है जैसे यह फिल्म वाकई कर्ज़ लेकर ही बनाई जा रही हो। फिल्म की शूटिंग पुणे के समीप बारामती में हो रही है लेकिन आलम यह है कि यूनिट के सदस्य यहां भूखे रहकर काम कर रहे हैं।
स्टार और निर्देशक को छोड़कर बाकी सारी यूनिट को घटिया होटल में ठहराया गया है, जहां खाने पीने, शौच, रहने, सोने आदि का इंतजाम तक ठीक नहीं है। दूसरी तरफ निर्देशक और स्टार पांच सितारा होटल में ऐश कर रहे हैं।
यदि फिल्म को इतनी कंजूसी करके बनाया गया तो कहीं ऐसा न हो कि इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद निर्माता कर्ज लेने लायक स्थिति में भी नहीं रह पाये।


Click it and Unblock the Notifications