..................... Saif's father feels Bebo is a perfect bahu | करीना एक 'परफेक्ट बहू' बनेगी - Hindi Filmibeat

करीना एक 'परफेक्ट बहू' बनेगी

By Staff

Kareena Kapoor
हाल ही में सैफ अली खान के पिता नवाब पटौदी ने करीना को अपने दरबार में हाज़िर होने का आदेश सुनाया. दोनों एक रेस्तरां में मिले और पटौदी ने बाकायदा करीना का इंटरव्यू लिया.

जब तक सैफ के पिता और बेबो की बातचीत चली तब तक बेचारे सैफु मियां की साँसे थमी हुई थीं. लेकिन जो परिणाम निकला उसने सैफ और करीना दोनों को उत्साहित कर दिया.

ख़बर है कि करीना पटौदी को पसंद आ गई है और पटौदी ने यहाँ तक कह दिया है कि करीना एक परफेक्ट बहू बनेगी. इस ख़बर से सैफ और करीना दोनों ही फूले नहीं समां रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि इन दोनों के रिश्ते को अब तक केवल पटौदी ने ही स्वीकार किया है. ना तो करीना के घरवाले और न ही सैफ के घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार हैं.

अब ये तो वक्त ही बताएगा कि इस रिश्ते का अंजाम क्या होगा ??

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X