..................... Pallavi Joshi's car damaged | पल्लवी जोशी की कार तोडी - Hindi Filmibeat

पल्लवी जोशी की कार तोडी

By Staff

Pallavi Joshi
जी मराठी पर चलने वाले सारेगामापा की शूटिंग में दर्शकों के रुप में जूनियर कलाकारों को ही दर्शकों के रुप में बुलाने और उन्हें इसका मेहनताना दिये जाने की मांग को लेकर जूनियर आर्टिस्ट ऐसोसिएशन के 25 सदस्यों ने सेट पर जमकर तोडफोड की और पल्लवी जोशी की कार को भी तोडकर उसे नुकसान पहुंचाया.

बताया जाता है कि जूनियर आर्टिस्ट ऐसोसिएशन ने शो के निर्माता से दर्शकों के रुप में जूनियर आर्टिस्ट को लेने को कहा लेकिन जब दर्शकों के रुप में जूनियर आर्टिस्टों को नहीं लिया गया तो वे भडक गये और सेट पर तोडफोड करने लगे.

उन्होंने सेट को नुकसान पहुंचाया, दरवाजे तोड दिये, इतना ही नहीं पल्लवी जोशी की कार को भी तोडकर चकनाचूर कर दिया. इसके अलावा फेमस स्टूडियो के कुछ कर्मचारियों से भी मार पीट की गई.

पुलिस में इसकी शिकायत किए जाने के बाद लगभग 20 लोगों को पकडा भी गया. इसके बाद शूटिंग पुलिस सुरक्षा में की गई.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X