ओम पुरी ने किया दाढ़ी लगाने से इंकार

फिल्म 'सिंग इज किंग' में अक्षय कुमार के मित्र की भूमिका निभा रहे ओम पुरी ने बताया, "यह सही है कि मैंने फिल्म में दाढ़ी लगाने से मना कर दिया है। मेरा चेहरा थोड़ा संवेदनशील है। इसलिए मैंने दाढ़ी को छोड़कर सरदार का पूरा मेकअप किया है।"
हालांकि जगमोहन मुंदड़ा की फिल्म 'शूट ऑन साइट' में एक मौलवी की भूमिका निभाने वाले ओम पुरी ने कहा, "इस फिल्म में मैं एक सिद्धांतवादी मौलवी के किरदार में हूं, इस पात्र को बिना दाढ़ी के जीवंत नहीं किया जा सकता था। लेकिन इसमे मुझे काफी कष्ट सहना पड़ा।"
ओम पुरी आने वाली फिल्मों 'लव सांग्स यस्टरडे', 'टुडे एंड टुमॉरो', 'दिल्ली-6' और 'मेरे बाप पहले आप' में विविध भूमिकाओं में दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications