साल की शुरूआत रास नहीं आई निशा को
नवी मुंबई स्पोर्ट्स क्लब में अपने ठुमकों के साथ नए साल का स्वागत करने वाली निशा यानी की प्रियंका कोठारी को नया साल कुछ रास नहीं आई.
नए साल की दूसरी सुबह बुधवार को सवेरे ग्यारह बजे सांताक्रुज़ एयरपोर्ट के पास निशा की गाडी से एक गर्भवती महिला का एक्सीडेंट हो गया.
मगर जैसा कि दूसरे केसेस में होता है ऐसा कुछ नहीं हुआ. एक्सीडेंट के बाद निशा के ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए न सिर्फ महिला को नानावती अस्पताल में दाखिल करवाया बल्कि निशा का मोबाइल नंबर भी अस्पताल में यह कहते हुए छोडा कि यदि ज़रूरत हो तो वह निशा से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
रामू की खोज निशा ने 'रामगोपाल वर्मा की आग" में बसंती का किरदार निभाने वाली निषा कोठारी के खिलाफ सांताक्रुज़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज़ नहीं हुआ है.
उक्त महिला का नाम हिना जमतानी है और उसकी उम्र छब्बीस वर्षीय है. हिना के पैर की एडी में हल्का सा फ्रैक्चर है. सौभाग्य की बात यह है कि घायल महिला का होने वाला बच्चा एकदम सुरक्षित है.
अभी निशा पर कोई मामला दर्ज़ नहीं किया गया है मगर उसके घरवाले चाहे तो कर सकते हैं. साथ ही निशा के ड्राइवर का अल्कोहल परिक्षण किया जाएगा जिससे यह पता चल सके कि यह एक्सीडेंट शराब पीकर ड्राइवर की लापरवाही से हुई या महज़ एक घटना है.
अब इसे निशा का दुर्भाग्य कहें या सौभाग्य इसका फैंसला दर्शकों पर है क्योंकि सबसे फ्लॉप नायिका का ताज पहनने वाली नायिका ने अपना नाम सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक्सीडेंट के खाते में लिखवा लिया है.


Click it and Unblock the Notifications