एक मुंबई वाली, दूजी दिल्ली वाली

मालूम चला है कि वे एक गर्लफ्रैंड मुंबई में रखे हुए हैं और दूसरी से दिल्ली में रोमांस कर रहे है. मजे की बात यह है कि वे दोनो को अपना प्यार का वास्ता देकर बेवकूफ बनाने में लगे हैं. मुंबई में उनकी जो गर्लफ्रैंड है, वह फैशन डिजाइनर है और दिल्ली वाली उनकी प्रेमिका एक बहुत बडे उद्योगपति की बेटी है. नील के दोनो हाथ में लड्डू हैं.
लेकिन लगता है उनका यह खेल अब ज्यादा नहीं चलने वाला है क्योंकि मुंबई वाली प्रेमिका को नील पर संदेह हो गया है कि वो उसके साथ टाइम पास कर रहा है और दिल्ली में किसी दूसरी लडकी से नयना लडा रहा है.
बताया जाता है कि नील जब दिल्ली वाली प्रेमिका से मिलने गये तो मुंबई वाली ने इस बारे में पूछा तो नील ने झूठ कह दिया कि वह अपनी बहन और जीजा से मिलने दिल्ली गये, जबकि सच यह था कि उसकी बहन उस समय कानपुर में थी. इस बात की जानकारी होने पर मुंबई वाली प्रेमिका नील से नाराज हो गई है.
बेचारे नील अब दिल्ली व मुंबई में दो प्रेमिकाओं के बीच फंस गये हैं. लेकिन कहीं ऐसा न हो कि उसकी इस हरकत से दोनो ही प्रेमिकायें भाग खडी हों और माया मिली न राम वाली बात हो जाये.


Click it and Unblock the Notifications