तिग्मांशू को चकमा दिया नील नितिन ने
नील नितिन मुकेश की अभी सिर्फ एक ही हिट फिल्म जानी गद्दार आई है लेकिन उसके नखरे किसी सुपर स्टार की ही तरह हो गये हैं. निर्देशक तिग्मांशू धूलिया ने अपनी एक फिल्म गुड नाइट के लिए नील नितिन को मुख्य भूमिका के लिये लिया था और 10 फरवरी से राजस्थान में इसकी शूटिंग तय की गई थी लेकिन ऐन समय पर नील नितिन ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर निर्देशक की सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया.
तिग्मांशू फिल्म के हीरो के इस अव्यावसायिक रुख को देखकर हैरान हो गये. नील नितिन ने फिल्म में काम नहीं करने का भी हैरत अंगेज कारण बताया. उसका कहना था कि वह अभी इस फिल्म के लिए तीन माह तक तैयार नही है और फिल्म को अगले साल तक टाल दिया जाये.
फिल्म के लिए नील नितिन ने काफी उत्साह भी दिखाया था और उसने अनुबंध राशि भी ले ली थी. बताया जाता है कि नील नितिन यशराज की फिल्म की एक फिल्म कर हैं जिसका निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग को पहले करने के कारण नील नितिन ने तिग्मांशू धूलिया की फिल्म लटका दी.


Click it and Unblock the Notifications