नेहा धूपिया 'मम्प्स' की गिरफ्त में

नेहा ने बताया कि पहले उन्हें पीठ में ज़ोर से दर्द हुआ फ़िर अवार्ड समारोह में ही बुखार आने लगा था। इसके बाद अचानक से उन्हें ठंड, सर में दर्द और उल्टियाँ होने लगीं।
नेहा ने तुरंत डॉक्टर को दिखाया और डॉक्टर ने 'मम्प्स' होने की पुष्टि की। नेहा ने बताया कि उन्हें बचपन में 'मम्प्स' हो चुके थे सो इस बार उन्हें किसी और से ये बीमारी संक्रमित हुई है।
नेहा ने इतनी तकलीफ कभी भी बर्दाश्त नहीं की और पिछला हफ्ता उनकी ज़िंदगी का सबसे बुरा सप्ताह था। लेकिन खुशी की बात ये है कि नेहा अब पहले से बेहतर हैं और जल्द ही मुम्बई लौटने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications