जब नीतू की पैंट फट गई

सिर्फ यही नहीं एक सीन में जहां उनकी पैंट फट गई वहीं दूसरी सीन में नीतू ने अपने को स्टार मुरली शर्मा को ऐसा पंच मारा कि वह दो घंटे तक अपनी जगह से उठ पाने में असफल रहे. अब पाठक यह सोचने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं कि उन्हें किस जगह पर चोट आई जो वह दो घंटे तक काम करना तो दूर अपने जगह से उठ भी नहीं पाए.
इस बारे में जब नीतू से पूछा गया तो उन्होंने एकदम अपने बिहारी अंदाज़ में कहा 'उन्हें कहां लगी यह तो मुझे नहीं पता क्योंकि उन्होंने यह मुझे नहीं बताया. दरअसल जब मैं रिहर्सल कर रही थी तब वह नहीं थे मगर जैसे ही मेरा सीन ओके हुआ वह न जाने कहां से आ गए और मेरे पीछे खडे हो गए. अब यह उनका दुर्भाग्य है कि जहां मैंने पंच मारा वह वहीं पर खडे थे.
' सिर्फ यही नहीं नीतू अपने पंच पर गर्व करते हुए आगे कहती हैं 'मैं टाइकवांडू कराटे चैंपियन रह चुकी हूं अगर मेरा पंच ज़ोरदार नहीं होता तो मेरे चैंपियनशिप पर संदेह किया जाता. मुझे दुख है कि मुरली जी को मेरे पंच के कारण इतनी तकलीफ सहनी पडी. हंसते हुए नीतू आगे बताती हैं 'इसके बाद तुषार के साथ एक एक्शन सीन था और वह इससे इतना डर गए कि क्या बताऊं.'
जब उनकी फटी पैंट का ज़िक्र हमनें किया तो उन्होंने उसका भी खुलासा करते हुए हमें बताया 'अब पुलिस ऑफिसर की पैंट तो बैगी हो नहीं सकती थी. लोग ख्वामख्वाह छोटी सी बात का इतना हल्ला मचा रहे हैं.
पैंट तंग थी इसलिए तो मैंने उसके नीचे टाइट्स डाल रखे थे.'यूं तो नीतू के सारे को स्टार इस बात से वाकिफ हैं कि नीतू कराटे में चैम्पियन है इसलिए उनके आगे वह कभी नहीं फटकते होंगे मगर इसके बाद तो हमें उम्मीद है कि उन्होने नीतू के साथ सौ हाथ की दूरी बना ली होगी. इस फिल्म में तो उनके को स्टार सुनील शेट्टी हैं जो खुद एक्शन मैन कहलाते हैं. मगर हमें फिक्र है तो नीतू के दुसरे को स्टार की, जैसे तुषार कपूर.


Click it and Unblock the Notifications